नीतीश कुमार पहले लव जिहाद के खिलाफ कानून लाए, फिर हम सोचेंगे: राउत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि पहले नीतीश कुमार बिहार सरकार को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने दें, उसके बाद महाराष्ट्र सरकार इस संबंध में विचार करेगी। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग कर …


मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि पहले नीतीश कुमार बिहार सरकार को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने दें, उसके बाद महाराष्ट्र सरकार इस संबंध में विचार करेगी। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग कर रहे हैं।


गौरतलब है कि भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह कहा था कि देश में ‘लव जिहाद’ की घटनाएं हो रही हैं और ऐसे में इससे निपटने के लिए कानून बनाना उचित है।

संबंधित समाचार