कासगंज : दादी की हत्या कर चोरी के मामले में बाल अपचारी सहित एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

कासगंज, अमृत विचार। कस्बा सिढ़पुरा में दादी की नाती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी और मकान से आभूषण आदि चोरी कर ली। मामले में दादा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले का आरोपी बाल अपचारी सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चेन व अंगूठी बरामद की है।

कस्बा सिढ़पुरा निवासी हरिओम गुप्ता ने 6 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पुत्र आशीश के साथ 16 फरवरी को जनपद शाहजहांपुर एक शादी समारोह में गए हुए थे। उनकी पत्नी निर्मला व उनका नाती घर पर रह गया। नाती ने उनकी पत्नी की दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। अलमारी में रखे आभूषण व रुपये चोरी कर लिए। यह बात नाती ने पूछताछ के दौरान बताया। मामले में आरोपी नाती और उसके साथी को ग्राम ताजपुर मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाती ने  दादी की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। एससपी राजेश भारती ने बताया कि बाल अपचारी किशोर एवं आरोपी मयंक सोलंकी निवासी मोहल्ला सुदामानगर कस्बा व थाना सिढ़पुरा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक चेन और दो अंगूठी बरामद की गई हैं

ये भी पढ़ें - कासगंज: होली पर रोडवेज की विशेष तैयारी, बस चालकों को मिलेगा प्रोत्साहन बोनस

संबंधित समाचार