फतेहपुर: आग की चपेट में आने से पुलिसकर्मी झुलसा, खाना बनाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर, कानपुर रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिसकर्मी आग की चपेट में आने से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ, जब बलिया जिले के रहने वाले केसरी नंदन बैरक में खाना बना रहे थे। अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें- कानपुर मेट्रो में 20 प्रतिशत महिला चला रहीं ट्रेन, ट्रेन ऑपरेशन्स से लेकर सिविल-इलेक्ट्रिकल समेत हर विभाग में संभाल रहीं जिम्मेदारी

 

संबंधित समाचार