महाराष्ट्र: ‘शेयर ट्रेडिंग’ धोखाधड़ी में ठाणे के व्यक्ति ने गंवाए 47 लाख से अधिक रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति को साइबर जालसाजों ने शेयर में पैसा लगाने के बदले अधिक रिटर्न का लालच लेकर उससे कथित तौर पर 47 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

अधिकारी ने कहा कि यह ठगी पिछले साल दिसंबर से इस वर्ष फरवरी के बीच की गई, मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार आरोपी ‘व्हाट्सऐप’ पर एक ग्रुप में जुड़े थे और ‘शेयर ट्रेडिंग’ ऐप के जरिए काम करते थे। 

उन्होंने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया और उसे आकर्षक रिटर्न का लालच देते हुए ‘शेयर’ में पैसा लगाने का लालच दिया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने पिछले तीन महीनों के भीतर विभिन्न बैंक खातों में 47,01,652 रुपये का भुगतान किया। भुगतान करने के बाद जब उसे कोई धन नहीं मिला तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से संपर्क किया। 

यह भी पढ़ें:-Bahraich Encounter: गोवध में वांछित अभियुक्त से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार