गुजरात: BJP के लिए काम करने वाले कांग्रेस नेताओं को छांटने की जरूरत, जानिए ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी में उन कार्यकर्ताओं और नेताओं की पहचान करने की जरूरत है जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि राज्य के लोग तब तक कांग्रेस को वोट नहीं देंगे जब तक वह अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करती। 

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग एक नए दृष्टिकोण का आह्वान कर रहे हैं क्योंकि भाजपा के तीन दशक से अधिक के शासन में उन्हें जो सपने दिखाए गए वे पूरे नहीं हो पाए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राज्य आगे का रास्ता नहीं देख पा रहा है और कांग्रेस उसे रास्ता दिखाने में असमर्थ है। 

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं, नेतृत्वकर्ता और कार्यकर्ता। जो लोगों के प्रति ईमानदार हैं, वे उनके लिए लड़ते हैं, उनका सम्मान करते हैं और उनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। और दूसरे वो हैं, जो लोगों से कटे हुए हैं, उनका सम्मान नहीं करते हैं और उनमें से आधे भाजपा के साथ हैं।’’  

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ट्रंप की बात सही तो कुचल जाएगी भारतीय अर्थव्यवस्था, संसद को विश्वास में लें PM

संबंधित समाचार