Bareilly: गर्मी मचाने वाली है हाहाकार? दो दिन से लगातार पारा 30 डिग्री पार!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले का पारा लगातार दो दिन से तेज धूप खिलने की वजह से 30 के पार रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को पारा 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है। 

इस दौरान रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। बुधवार को तेज हवाएं भी चलेंगी और इसके बाद होली से एक दिन पहले और होली वाले दिन हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अब धीरे-धीरे रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट होगी लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा ओर फिर गर्मी बढ़ेगी।

 

संबंधित समाचार