मुरादाबाद : होलिका दहन पर भद्रा का साया, 13 को देर रात होगा दहन...जानें शुभ मुहूर्त

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

शुभ मुहूर्त रात 11:26 मिनट से लेकर रात 12:48 मिनट तक रहेगा

मुरादाबाद, अमृत विचार। इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा। इसके चलते 13 मार्च को देर रात होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:26 मिनट से लेकर रात 12:48 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. केदार मुरारी ने बताया कि होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। जो हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से जाना जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। लेकिन, इस बार भी होलिका दहन पर भद्रा का साया रहने वाला है, जिसके कारण मुहूर्त देर रात से रहेगा। होलिका दहन के बाद रंगों भरी होली 14 मार्च मनाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हिंदू धर्म में भद्राकाल को अशुभ समय माना गया है। होलिका दहन के दिन 13 मार्च को भद्रा सुबह 10 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर रात 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। भद्रा के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। ऐसे में भद्रा खत्म होने के बाद ही होलिका दहन होगा। निर्णय सिन्धु में स्पष्ट लिखा है अगर देर रात तक भद्रा हो तो भद्रा के पुच्छ काल में दहन किया जा सकता है

यह है भद्रा की स्थिति

  • भद्रा पूंछ 13 मार्च को शाम 6:57 मिनट से रात 8:14 मिनट तक रहेगा इस बीच में होलिका दहन शास्त्रों के मत से किया जा सकता है
  • भद्रा मुख रात 8:14 मिनट से रात 10:22 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मुख काल के दौरान होलिका दहन नहीं किया जा सकता है।
  • फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा : ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:26 मिनट से लेकर रात 12: 48 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के लिए 1 घंटा 21 मिनट का समय मिलेगा।
  • भद्रा रहित शुद्ध काल रात्रि 11: 27 के बाद

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : भाजपा पार्षद ने सेवानिवृत्त फौजी के बेटे को मारी गोली, जांघ में फंसी...10 दिन पूर्व दोनों के बीच फोन पर हुआ था विवाद

संबंधित समाचार