बाराबंकी : ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने जीता बालाजी कप, 103 रन से दर्ज की शानदार जीत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे बालाजी कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने ब्लेज़ 11 क्रिकेट एकेडमी को 103 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टीम की ओर से अमान नबी ने सर्वाधिक नाबाद 48 रन, देवांश राय ने 37 रन और हर्षवर्धन पंत ने 36 रन की पारी खेली।

ब्लेज़ 11 क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अंशिका यादव ने 3 विकेट, शिवा रावत ने 2 विकेट और अब्दुल अहद ने 1 विकेट हासिल किया। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लेज़ 11 क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.5 ओवर में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अब्दुल अहद ने 32 रन, देव बहादुर ने 28 रन और शिवांश सिंह ने 16 रन बनाए। ध्रुव क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में देवांश राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि ध्रुव और अविनव ने 2-2 विकेट हासिल किए।

बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए देवांश राय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिन वर्मा, चेयरमैन अख्तर अजीज़ खान, सेक्रेटरी डॉ. चौधरी अहमद जावेद, कोषाध्यक्ष राजेश अरोड़ा ‘बब्बू’, ज्वाइंट सेक्रेटरी अंकुर माथुर, जावेद अजहर, मोहम्मद आसिफ, लोकेश शुक्ला तथा लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच इरफान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार