कानपुर : पीआईए के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने अतुल सेठ, गैस की कमी पर जताई चिंता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। प्राविंसियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आमसभा में अतुल सेठ को एक बार पुन: प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। उनके चुनाव पर उद्यमियों और कारोबारियों ने बधाई दी है। नवीन नगर स्थित आवास पर आयोजित एक समारोह में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सेठ ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में गैस की कमी न हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

बढ़ती गैस की किल्लत की वजह से तमाम इकाइयां बंदी की कगार की पर पहुंच गई हैं। रात की शिफ्ट बंद होने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि ईरान- अमेरिका युद्ध की वजह से संकट आया है। लेकिन इस संकट से कैसे उबरा जाए यह हमें सोचना होगा। 

प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सेठ ने राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे उपायों की तारीफ की। कहा कि सरसौल के पास हाथीपुर गांव में डिफेंस कॉरीडोर की स्थापना का निर्णय बहुत ही सराहनीय है। सरकार लगातार नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना कर रही है। 

वहां सुविधाओं का विकास कर रही है। यह अच्छी बात है। इस अवसर पर होली मिलन उत्सव भी बनाया गया। कार्यक्रम में कारोबारी नेता संत मिश्रा, गोपाल शुक्ला, आनंद मिश्र,  प्राविंसियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज बंका, अनूप सेठ, मानस सेठ, अक्षत सेठ आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म