अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस के इस महीने के अंत में भारत आने की संभावना, पत्नी उषा भी होंगी साथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करने की संभावना है। मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अमेरिकी समाचार पत्र ‘पोलिटिको’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करेंगे।’’ ‘पोलिटिको’ ने इस योजना से परिचित तीन सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। 

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘वेंस उपराष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी गए थे। भारत की यात्रा उपराष्ट्रपति के रूप में वेंस की दूसरी विदेश यात्रा है।’’ उषा वेंस के माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका आए थे। उषा वेंस ‘‘देश की द्वितीय महिला (उपराष्ट्रपति की पत्नी) के रूप में पहली बार अपने पैतृक देश’’ की यात्रा करेंगी। उषा और जे डी की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उषा एक वकील हैं। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से स्नातक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। 

ये भी पढ़ें-Pakistan Train Hijack: पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में ट्रेन में बंधक बनाए गए 104 यात्रियों को छुड़ाया, 16 आतंकवादी मारे गए

संबंधित समाचार