सीतापुर: गन्ना लदे ट्रक ने बालक को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामकोट, सीतापुर। नेशनल हाईवे पर सिंघानिया स्कूल के सामने गन्ना लदे ट्रक के नीचे दबकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। इसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ने से वहां जाम लग गया। इसकी सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जिले के अजीजपुर निवासी …

रामकोट, सीतापुर। नेशनल हाईवे पर सिंघानिया स्कूल के सामने गन्ना लदे ट्रक के नीचे दबकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। इसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ने से वहां जाम लग गया। इसकी सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जिले के अजीजपुर निवासी रौनक सिंह पांच वर्ष पुत्र पवन सिंह अपने ननिहाल रामकोट थाना क्षेत्र के सत्यम नगर कॉलोनी (नईबस्ती खूबपुर) निवासी मलखान सिंह के यहां आया था। सोमवार को वह खेलते खेलते हाईवे पर आ गया। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर सिंघानिया स्कूल के सामने गन्ना लदा ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़ फरार हो गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर एसडीएम अमित भट्ट, सीओ पियूष कुमार, एसओ रामकोट संजीत सोनकर मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। नवीन चौकी प्रभारी उमेश चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार