बदायूं: होली के लिए बाजारों में भगवा रंग का क्रेज, व्यापारियों ने जताई अच्छी बिक्री की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: होली को लेकर बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कचरी पापड़, अन्य खाद्य सामग्री के साथ कपड़ों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग रेडीमेड कपड़े अधिक पसंद कर कर रहे हैं। महिलाओं में कॉटन की साड़ियां, युवाओं में टी-शर्ट, कुर्ता, जींस और युवतियों में प्लाजो कुर्ती का क्रेज है। दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं।

शहर के शहर के बड़ा बाजार, सराफा बाजार, नेहरू चौक, खैराती चौक, सुभाष चौक, टिकटगंज सहित रेलवे स्टेशन रोड सहित विभिन्न बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। सबसे अधिक भीड़ रेडीमेड कपड़ों की दुकानों और मॉल में देखी जा रही है। दुकानों पर युवक, युवतियां और महिलाओं के लिए बाजार में कपड़ों के नए फैशन कपड़े उपलब्ध हैं। रेडीमेड कपड़े युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

युवाओं के लिए बाजार में कई तरह की जींस आईं हैं। इनमें नार्मल ब्लू जींस के साथ ही दूसरे डार्क कलर्स की जींस की अधिक डिमांड है। होली त्योहार पर कारोबारियों के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस बार अपेक्षित बिक्री हो रही है। बाजार में नई-नई डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं। जयपुरी सूट, लांग फ्रॉक, पटियाला सूट, लहंगा, लांचा को क्रेज युवतियों में हैं। युवतियां दुकानों और विभिन्न स्थानों पर खुले मॉल से खरीदारी की जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है।
व्यापारियों की वार्ता

कपड़ा व्यापारी भी इस बदलते ट्रेंड से खुश नजर आ रहे हैं।
इस बार होली पर भगवा रंग का क्रेज ज्यादा दिख रहा है। पहले सफेद कुर्तों की ज्यादा मांग रहती थी, लेकिन इस बार करीब 50 फीसदी ग्राहक भगवा कुर्ते खरीद रहे हैं। बाजार में ग्राहकों जमकर खरीदारी कर रहे हैं। अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

ललित सोनी, कपड़ा व्यापारी
गर्मी के मद्देनजर इस बार हल्के और आरामदायक कपड़ों की बिक्री बढ़ी है। क्योंकि होली के दिन तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में सफेद और सूती कपड़े लोगों के लिए पहली पसंद बन गए हैं- चांद, कपड़ा व्यापारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता