Kanpur: होली के रंगों से जुड़े हैं आध्यात्मिक रहस्य, आपके जीवन पर डालते हैं गहरा असर, यहां जानें... होली के रंगों का महत्व

Kanpur: होली के रंगों से जुड़े हैं आध्यात्मिक रहस्य, आपके जीवन पर डालते हैं गहरा असर, यहां जानें... होली के रंगों का महत्व

कानपुर, अमृत विचार। होली, भाईचारे का, अच्छाई पर बुराई का और खुशियों का पर्व है। यह ऐसे समय में आता है जब वसंत ऋतु भी हमारे जीवन में प्रवेश करती है। ऐसे में न केवल माहौल खुशनुमा रहता है, बल्कि मन और आत्मा भी एक नई ऊर्जा से खुद को भर रही होती है। होली की सबसे ख़ास बात इसमें प्रयोग होने वाला रंग है। रंग न केवल हमारी आँखों को आकर्षित करते हैं बल्कि हमारी आत्मा और मन को भी लुभाते हैं, उसपर भी प्रभाव डालते हैं। होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व बहुत ही गहरा है। 

images - 2025-03-12T222832.613

रंग हमारे जीवन के हरेक पहलुओं से जुड़ा है और हर रंग कई गहरे अर्थ प्रदर्शित करता है। रंग हमसे इस कदर जुड़ा हुआ है कि हमारे शरीर के साथ चक्र जो ऊर्जा का स्रोत हैं, उनमें भी सात रंग हैं और हमारे शरीर की आभामंडल में भी कई रंग हैं। एक तरह से देखें, तो ये रंग हमारी ऊर्जा का निर्माण करते हैं। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि इन रंगों का हमारे जीवन पर अद्भुत प्रभाव है और अगर हम अपने आतंरिक रंग के प्रभाव और अर्थ को भूल गए हैं, तो होली के रंग हमें पुनर्जीवित करते हैं।

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व

ज्योतिष सेवा संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि ये रंग देखने में भले साधारण लगते हैं और भले ही हम अपने अन्दर मौजूद इन रंगों के महत्व को भूल चुके हैं। लेकिन जब हम इन्हें अपने हाथों में लेते हैं, तो इन्हें सामने देखकर हमारे मन में भी वही भावनाएं उमड़ती हैं। जो हमारे अन्दर ये रंग ऊर्जा के रूप में पैदा करते हैं। इन रंगों को महसूस करना हमें सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाती हैं। जब अपने हाथों में ये रंग भरकर होली के दिन हम किसी दूसरे को रंग लगाते हैं,तो मन में प्रेम और भाईचारे की भावना जन्म लेती है। होली के दिन सभी लोग सफेद कपड़े पहनते हैं और सफेद रंग आध्यात्मिकता एवं शान्ति का प्रतीक है। सफ़ेद पहनकर न केवल हम अपने मन को कोरा कर लेते हैं, बल्कि पुरानी सारी पहचान हटाकर नए रंगों के लिए अपने मन को तैयार कर रहे होते हैं। वसंत ऋतु भी तो यही करती है और उसके आगमन के साथ हमें भी वही करना है।

होली के चटक रंग ऊर्जा, जीवंतता और आनंद के सूचक होते हैं। हर रंग का अपना एक अर्थ है, जैसे कि लाल रंग शक्ति और दृढ़ता से, हरा हरियाली और जीवन्तता से, पीला प्रसन्नता से, गुलाबी प्रेम से, नीला विशालता से, श्वेत शान्ति से, केसरिया संतोष या त्याग से और बैंगनी ज्ञान से जुड़ा है। होली से एक दिन पहले लोग होलिका दहन करते हैं, जो भूतकाल के बोझ का सूचक है और जिसमें हम अपनी सारी बुराइयाँ और नकारात्मकता डालकर भस्म कर देते हैं। होलिका दहन के बाद नए रंगों के साथ आनंद का उद्गम होता है और जीवन एक नई शुरुआत की ओर बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- होली पर कानपुर में चालू रहेंगी मेट्रो ट्रेन सेवाएं, यहां जानें... क्या होगी टाइमिंग?


ताजा समाचार

सिंधु जल समझौता रोके जाने पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें भारत के कदम पर क्या बोला
पहलगाम आतंकी हमला: दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, मुर्दाबाद-मुर्दाबाद के लगे नारे...
Pahalgam Terror Attack: सीएम भूपेंद्र पटेल ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पिता-पुत्र को दी श्रद्धांजलि
अमरोहा: आवारा सांड के हमले में होमगार्ड की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुई दर्दनाक घटना
सबसे दुखद तो यह है कि आतंकवादियों ने नाम और धर्म पूछ कर गोली मारी: कलराज मिश्र
इस्पात उत्पादन बढ़ाने को निष्क्रिय पड़ी नयी खदानों में खनन कार्यों में तेजी लायें: पीएम मोदी