कौन है आगरा से गिरफ्तार ISI एजेंट रवींद्र कुमार ? जानें पूरी कहानी की कैसे हुआ पाकिस्तान का शिकार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

आगरा, अमृत विचारः यूपी एटीएस (UP ATS) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले ISI एजेंट को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। रवींद्र कुमार पाकिस्तान के लिए लंबे समय से जासूसी कर रहा था। रवींद्र फिरोजाबाद के हजरतपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर नियुक्त है। रवींद्र पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले नेहा शर्मा नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट पर से भारत की जानकारी दे रहा था।

ISI के बिछाए हनी ट्रैप का जाल में रविंद्र फंस गया। इसके बाद लंबे समय से खुफिया सूचनाएं लीक कर रहा था। ATS को उसके पास से कई अहम पुख्ता सबूत बरामद हुए हैं। वह आगरा का निवासी है और मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला है।

फेसबुक से हनीट्रैप में फंसा रवींद्र

रवींद्र कुमार फेसबुक (Facebook) के जरिए नेहा शर्मा (Neha Sharma) नाम की महिला के संपर्क में आया। इसके बाद वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की गोपनीय दस्तावेजों को ISI के लिए काम करने वाली महिला को भेजने लगा। ATS को उसके मोबाइल से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की जरूरी डेली रिपोर्ट मिली।

जिसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट और अन्य कई गोपनीय जानकारी, स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर बरामद हुआ। एडीजी ATS नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि नेहा शर्मा नाम की आईडी पाकिस्तान से ऑपरेट हो रही थी। रवींद्र कुमार की गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी आरती को भी दी गई है।

बोली पाकिस्तानी एजेंट- मालामाल कर दूंगी

रवींद्र ने बताया कि बीते साल यानी की 2024 के जून-जुलाई में फेसबुक से नेहा शर्मा नाम की एक लड़की से दोस्ती हुई। पहले तो हम दोनों फेसबुक के मैसेंजर एप से बात करते थे, लेकिन धीरे-धीरे नेहा शर्मा से प्यार मोहब्बत की बातें होने लगी। बाद में नेहा ने उसे अपने वॉट्सऐप नंबर शेयर किया। और इसके बाद वॉट्सऐप से बात होने लगी।

नेहा ने कहा कि वो भारत के विदेश और रक्षा मंत्रालय की जरूरी और गोपनीय सूचनाओं को इकट्ठा करके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को शेयर करती है। जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत सरकार के खिलाफ करती है। अगर वो उसकी मदद करेगा तो उसे इस काम के बदले में अच्छा पैसा मिलेगा।

नेहा ने कहा कि अगर तुम मेरे साथ मिलकर काम करोगे तो मैं तुम्हें मालामाल कर दूंगी। इसके बाद लालच में आकर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की कई महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी नेहा शर्मा को भेजीं। रवींद्र ने बताया कि वह दस्तावेज और इनपुट भेजने के बाद उसे अपने फोन से डिलीट कर देता था।

दुनिया का चौथा स्पेस प्रोजेक्ट गगनयान 

ADG नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि रवींद्र जिस आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता है, वह फैक्ट्री समय गगनयान प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। गगनयान भारत का स्पेस प्रोजेक्ट है, जिसके बाद भारत चौथा देश बनने की राह पर है। इससे पहले अमेरिका, चाइना और रूस अपने-अपने स्पेस प्रोजेक्ट चला रहे हैं। रवींद्र ने गगनयान से जुड़ी कौन-कौन सी जानकारियां भी साझा की हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 

बब्बर खालसा का आतंकी भी हुआ था गिरफ्तार

आपको बता दें कि बीती 6 मार्च को सुबह 3 बजे के आसपास कौशांबी से बब्बर खालसा का एक आंतकी पकड़ा गया था। आतंकी लाजर मसीह की गिरफ्तारी यूपी और पंजाब पुलिस के चलाए गए संयुक्त अभियान में की गई। यह ISI मॉड्यूल के लिए काम कर रहा था।

लाजर मसीह अमृतसर के कुरलियान गांव का रहने वाला है। उसे कौशांबी के कोखराज से पकड़ा गया था। आतंकी BKI के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता हौ। जीवन फौजी पाकिस्तान स्थित आईएसआई के संपर्क में था।

यह भी पढ़ेः India Pakistan Kashmir Issue: संयुक्त राष्ट्र की बैठक में पाकिस्तान पर बिगड़ा भारत का पारा, जम्मू-कश्मीर पर की अभद्र टिप्पणी

संबंधित समाचार