रामपुर : भाजपा नेत्री के बेटे और उनके दोस्तों ने की युवती से छेड़खानी, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विरोध करने पर परिजनों को पीटकर किया घायल, तीन पर रिपोर्ट 

रामपुर, अमृत विचार। स्वार की भाजपा नेत्री लक्ष्मी सैनी और सरकारी बाबू पन्ना लाल सैनी के बेटे और उसके दोस्तों को युवक को पीटना और बीच बचाव कराने आई उसकी बहन से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। गुस्साए लोगों ने सिविल लाइन थाने में हंगामा किया। उसके बाद पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि वह शुक्रवार को परिजनों के साथ होली मना रहा था। इस दौरान भाजपा नेत्री लक्ष्मी सैनी और बीएसए में तैनात बाबू पन्ना लाल सैनी का बेटा हर्ष और उसके दोस्त सौरभ और यश बुलेट से पटाखे छोड़ रहे थे। इस दौरान पीड़ित के बेटे सौरभ ने मना किया, तो यह तीनों लोग उसके बेटे पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उसके बाद तीनों ने उसको पीट दिया।

इस दौरान पास में ही खड़ी उनकी बेटी और दामाद बचाने आए तो बेटी से छेड़खानी कर दी। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। गुस्साए लोग थाने पहुंच गए। जहां हंगामा किया। उसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं : रामपुर : मातम में बदलीं होली की खुशियां, नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत...मचा कोहराम

संबंधित समाचार