प्रयागराज में होली पर जमकर बिखरे रंग, हजारों की संख्या में झूमे लोग
.png)
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के लोकनाथ चौराहे की प्रेम वाली हुड़दंग होली का उल्लास शुक्रवार और शनिवार को बेहद रंगीन रहा। रंगों में सराबोर संगम नगरी में चारों तरफ होली की धूम रही। हर चौराहे पर डीजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए। हालांकि कहीं छुपपुट घटनाएं भी समाने आई।
संगम नगरी प्रयागराज का विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक लोकनाथ चौराहा एक बार फिर प्रेम और उल्लास से सराबोर हो गया। होली के अवसर पर लोकनाथ की "प्रेम वाली हुड़दंग होली" ने लोगों को रंगों की मस्ती में डुबो दिया। सुबह से ही लोकनाथ चौराहे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और गुलाल, रंग और फूलों से एक-दूसरे का स्वागत किया गया।
लोकनाथ चौराहे की यह होली सिर्फ रंगों की नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। यहां परंपरागत रूप से श्रद्धालु और स्थानीय लोग मिलकर रंग-गुलाल उड़ाते हैं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य करते हैं। भांग, ठंडाई और पारंपरिक पकवानों का भी भरपूर आनंद लिया गया।
देशभर में प्रसिद्ध इस होली महोत्सव को देखने के लिए दूर-दूर से लोग प्रयागराज पहुंचते हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे लोग बेफिक्र होकर इस उत्सव का आनंद ले सके।
छिटपुट घटनाओं की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस
होली के दिन पूरे प्रयागराज में होली का हुड़दंग रहा। कई इलाकों ने छिटपुट घटनाएं भी हुई। जिसकी सूचना पर थाने की पुलिस और अधिकारी दौड़ते रहे। घटनाओं की जानकारी पर पहुंचकर मामले को शांत कराते रहे।
यह भी पढ़ेः प्रयागराज: होलिका दहन पर हुआ दो पक्षों में विवाद, SI समेत 4 लाइन हाजिर