फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं डेविड वार्नर, तेलुगु फिल्म रॉबिनहुड में आएंगे नजर...28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी Movie

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेल चुके ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर आगामी तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आयेंगे। डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने कहा कि फिल्म में काम करने को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं।

डेविड वार्नर

मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशक वेंकी कुडुमुला होंगे। यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी। निर्माताओं ने एक्स पर लिखा, मैदान पर चमकने और अपनी छाप छोड़ने के बाद अब रूपहले पर्दे पर चमकने का समय है। सभी के चहेते डेविड वॉर्नर का रॉबिनहुड में अतिथि भूमिका के साथ भारतीय सिनेमा में स्वागत है। वॉर्नर ने भी इस बारे में एक्स पर लिखा, भारतीय सिनेमा, मैं आ रहा हूं। रॉबिनहुड का हिस्सा बनकर उत्साहित हू। शूटिंग में बहुत मजा आया।

ये भी पढे़ं : अस्पताल से घर लौटे एआर रहमान, अचानक बिगड़ गई थी तबीयत...अब संगीतकार पूरी तरह ठीक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश