Kanpur Weather: मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी, पारा पहुंचा 34 डिग्री के पार, मौसम विशेषज्ञों ने कहा ये...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञों ने तापमान और अधिक बढ़ने की आशंका जताई है।  

शहर में सुबह से गर्म हवाएं अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही थीं। दोपहर तक तपिश और बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ कानपुर तक पड़ रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही हवाओं की कम रफ्तार की वजह से उसका असर शहर तक नहीं आ पा रहा है। 

लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मार्च के शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी समय से पहले ही तल्ख गर्मी का एहसास लोगों को करा रही है। सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। एक-दो दिन में अधिकतम तापमान के बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में टूटी सड़क लोगों की जान पर बन रही आफत; ई-रिक्शा उछलने से गड्ढे में गिरे रिटायर्ड प्रिंसिपल...हो गई मौत

 

संबंधित समाचार