लखीमपुर खीरी: बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिलाने को करें आवेदन, कल अंतिम मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिलाने के लिए शिक्षा का अधिकार के तहत अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 19 मार्च यानि कल है। अभिभावक बुधवार रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 24 मार्च को लॉटरी निकालकर चयनित बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। 27 मार्च तक निर्धारित स्कूल में प्रवेश लेना होगा।

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि तीन चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभिभावकों के लिए यह अंतिम मौका है। इसके बाद शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन करने वालों का सत्यापन कराकर लॉटरी के माध्यम से पात्र बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: पुलिस और पशु चोरों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, तीन फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता