लखनऊ: उत्तर रेलवे के जीएम ने किया चारबाग स्टेशन का निरीक्षण
लखनऊ। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। इस निरीक्षण कार्यक्रम के पहले दिन महाप्रबंधक ने मुख्यालय से आये अधिकारियों व मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ संजय त्रिपाठी समेत मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चारबाग स्टेशन का निरीक्षण किया। नये जीएम ने स्टेशन पर सर्कुलेटिंग …
लखनऊ। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। इस निरीक्षण कार्यक्रम के पहले दिन महाप्रबंधक ने मुख्यालय से आये अधिकारियों व मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ संजय त्रिपाठी समेत मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चारबाग स्टेशन का निरीक्षण किया।
नये जीएम ने स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया में बने नये एस्केलेटर, फुटओवर ब्रिज,प्लेटफार्म संख्या 6,7 का निरीक्षण किया । यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिये । कई कमियों पर अधिकारियों को सुधार करने को कहा। स्टेशन पर स्वच्छता के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कोविड— 19 के सम्बन्ध में भारत सरकार के समस्त गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन करने पर जोर दिया । चारबाग द्वितीय प्रवेश द्वार के विकास कार्य जानकारी ली। साथ ही मौके पर संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दिये | निरीक्षण के दौरान चारबाग़ स्थित विद्युत् लोको ट्रिप शेड का शुभारम्भ व पौधारोपण किया।
लखनऊ स्टेशन के री- डेवलपमेंट की गहनता से जानकारी ली ।
महाप्रबंधक ने डीआरएम कार्यालय स्थित सभागार में मंडल के वरिष्ठ अधिकारियो के साथ बैठक कर मंडल पर चल रहे विभिन्न कार्यो की समीक्षा की। डीआरएम कार्यालय में स्थापित किये गए 120 के सोलर ऊर्जा संयंत्र का शुभारम्भ किया। इस संयंत्र से लगभग 14,000 यूनिट प्रतिमाह बिजली का उत्पादन संभव हो सकेगा जिससे 1.2 लाख रूपए की अनुमानित बचत होगी । जीएम ने कर्मचारी ट्रेड यूनियनों से मुलाकात कर पारस्परिक सामंजस्य व तालमेल द्वारा रेल कार्य को और बेहतर करने पर बल दिया । साथ ही कर्मचारियों की मांगों पर आश्वासन देते हुये कहा कि कर्मचारी हित की जो मांगे है उसे पूरा करने का वह पूरा प्रयास करेंगे ।
