Ramadan 2025: बरेली के हाफिज करेंगे विदेशो में नमाज, बढ़ रही मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। रमजान महीने को इस्लाम धर्म में बेहद पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस महत्वपूर्ण दिन पर रोजेदार पूरे महीने रोजे रखते हैं और तरावीह की नमाज अदा करते हैं। आपको बता दें कि हाफिज अपनी जुबानी तरावीह की नमाज सुनाते है, जो की बहुत खास होती है। वहीं इस पाक महीने में बरेली मरकज से जुड़े मदरसों के हाफिज अमेरिका, सऊदी अरब समेत कई देशो में इस नमाज को अदा करने के लिए बुलाये जाते हैं । इनकी देश विदेशो में भी बड़ी मांग होती है। 

वे इस मौके पर देश विदेश में कुरान पढ़ने और सुनाने जाते है। इतना ही नहीं बरेलवी मरकज से जुड़े मदरसों के आलिम और हाफिज को यहां बुलाया जाता है। ये विभिन्नता सऊदी अमेरिका हॉलैंड और मॉरीशस जैसे देशो में काफी बड़े स्तर पर उलेमा तरावीह की नमाज अदा करते है इसके अलावा देश के कई अलग अलग राज्यों में भी इन्हे बुलाया जाता है। 

वहीं, सुन्नी बरेलवी मुसलमानों का मरकज उत्तर प्रदेश के बरेली दरगाह आला हजरत है। यहां से जुड़े मदरसों के आलिमो को दुनियाभर में तरावीह की नमाज अदा करने के लिए बुलाया जाता है | इनमें मंजर-ऐ-इस्लाम, मजहर-ऐ-इस्लाम और जमीयतुर, जामिया नुरिय जैसे मदरसों के उलेमाओ की मांग ज्यादा होती है।  

 

ये भी पढ़े : Surya Grahan 2025: इस बार सूर्यग्रहण है खास! जाने क्यों नहीं करने चाहिए अच्छे काम

संबंधित समाचार