प्रयागराज: चार मंजिला इमारत में लगी आग, जान बचाकर भागे लोग...चारों तरफ फैला धुंए का गुब्बार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शहर के नामचीन अस्पताल कमला नेहरू के समीप बालासन चौराहे के पास वेद विद्यालय के छात्रावास में गुरुवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई। अंदर रहे लोग धुआं और लपटें देखकर अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं।

मदद के लिए आस-पास के लोग भी दौड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गईं। हालांकि आग की लपटें तेज होने के कारण काफी सामान जलकर राख हो गया। यह बंगला विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का है। उनके निधन के बाद यहां संस्कृत विद्यालय खोल दिया गया।

बता दें कि बालासन चौराहे के पास कमला नेहरू अस्पताल बना हुआ है। अस्पताल के ठीक सामने वेद विद्यालय का छात्रावास भी बना हुआ है। यह बंगला विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल का है। उनके निधन के बाद इस बड़े बंगले को संस्कृत विद्यालय के लिए सौंप दिया गया था। इस बंगले में संस्कृत विद्यालय खोला गया था, जहां वेद पढ़ने वाले छात्र यहां रहकर शिक्षा लेते थे।

WhatsApp Image 2025-03-20 at 17.45.17_e56d68b6

छात्रों की यहां रुकने की भी व्यवस्था कराई गई है। गुरुवार को अचानक छात्रावास के ऊपरी हिस्से से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। इस दौरान अंदर रहे लोग शोर मचाते हुए अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे। आग की लपटें काफी तेज होने के कारण फायर ब्रिगेड टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। धुआं और लपटे देखकर घंटों अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि जब तक टीम आग पर काबू पाती, उससे पहले काफी नुकसान हो गया।

बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बच्चों के रहने वाले हॉल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। हॉल में 15 बच्चों का सामान रखा हुआ था। पूरे हॉस्टल में कुल 30 बच्चे और शिक्षक रहते हैं। प्रधानाचार्य दीपक अवस्थी ने बताया कि घटना के समय सभी बच्चे नीचे भोजन कर रहे थे। धुआं उठता देख आग की जानकारी हुई। यह बंगला विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का है। उनके निधन के बाद यहां पर संस्कृत विद्यालय खोल दिया गया। इसका संचालन अशोक सिंघल की संस्था अरुंधति वशिष्ठ अनुसंधान पीठ करती है।

ये भी पढ़ें- शिक्षकों की तदर्थ सेवा जोड़कर नहीं होगा पेंशन भुगतान, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

संबंधित समाचार