बरेली: सरकारी फरमान से शादी के आयोजक और कारोबारी परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन ने शादियों की तैयारी में जुटे आयोजकों के साथ-साथ कारोबारियों को भी परेशानी में डाल दिया है। होटल, बैंक्वेट हाल संचालकों को नवंबर और दिसंबर में लगातार सहालग से कारोबार के कुछ बेहतरी की उम्मीद जागी थी। शहर के …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन ने शादियों की तैयारी में जुटे आयोजकों के साथ-साथ कारोबारियों को भी परेशानी में डाल दिया है। होटल, बैंक्वेट हाल संचालकों को नवंबर और दिसंबर में लगातार सहालग से कारोबार के कुछ बेहतरी की उम्मीद जागी थी। शहर के अधिकतर होटल, बैंक्वेट हाल बुक किए जा चुके हैं लेकिन सरकार की तरफ से अब 100 लोगों की अनुमति ने दूल्हा और दुल्हन से लेकर आयोजकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

एक अनुमान के मुताबिक, 25 नवंबर को शहर में करीब 235 शादियों की बुकिंग हैं। ऐसे में सरकार की नई गाइडलाइन से खासकर उन लोगों की दिक्कत बढ़ गई है जिन्होंने 200 लोगों को निमंत्रण दिया था। कार्ड भी बंट चुके हैं। वह शादी में किसे बुलाएं किसे नहीं, इसे लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दूसरी, तरफ पुलिस-प्रशासन के डर की वजह से बैंक्वेट हाल संचालक भी 100 अतिथियों को ही आमंत्रित करने का दबाव बना रहे हैं।

25 नवंबर से 14 दिसंबर तक मुहूर्त
पंडित महेश शास्त्री के मुताबिक, 25 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से सहालग शुरू हो रहा है। इसमें 14 दिसंबर तक लगातार शादियां होंगी। शुभ तिथियों में 25 नवंबर के अलावा 26, 27 और 30 नवंबर हैं। इसके अलावा एक, छह, सात, नौ, 11, 13 और 14 दिसंबर की तारीख बताई जा रही हे।

गाइडलाइन का कराएंगे पालन
बारात घर में पूरी तरह से कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। बुकिंग कराने वालों से शादी में 100 से अधिक लोगों के आमंत्रित नहीं किये जाने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके अलावा उनसे बुकिंग करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति भी ली जा रही है।
-सचिन गुप्ता, बैंक्वेट हाल संचालक

गर्मियों में लाकडाउन की वजह से शादियां हुई नहीं। वहीं, कोरोना की वजह से कारोबार भी ठप चल रहा है। सहालगों के लिए लोग पहले से ही बुकिंग करवा चुके हैं। अब सहालग आने पर कुछ उम्मीद थी। उस पर सरकार के इस फैसले ने पानी फेर दिया है।
-मो. फैजी, बैंक्वेट हाल संचालक

तीन दिन बाद भाई की शादी है। 200 निमंत्रण कार्ड बंटे चुके हैं। अब 100 अतिथियों के शामिल होने की गाइडलाइन से मुश्किल बढ़ गई है। बैंक्वेट हाल संचालक भी 100 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं करने के लिए फोन कर चुके हैं। किसे बुलाएं, किसे मना करें, समझ नहीं आ रहा।
-प्रवीन

साज-सजावट वाले भी मायूस

100 अतिथियों के शादी में शामिल होने के फरमान से शादियों में दूल्हे की गाड़ियों से लेकर पंडाल में फूलों व अन्य सजावट करने वाले भी परेशान हैं। उनके मुताबिक, कार सजाने पर 1200 से 1500 रुपये तक मिलते हैं। अब पांच सौ रुपये भी बड़ी मुश्किल से मिल रहे हैं।

संबंधित समाचार