बरेली: सड़क हादसों में छात्र समेत चार लोगों की मौत
अमृत विचार, बरेली। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरीदपुर के ढकनी गांव में बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत …
अमृत विचार, बरेली। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरीदपुर के ढकनी गांव में बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, कैंट के मानपुर चिकिटया गांव में 15 साल के छात्र को ट्रक ने रौंद दिया। छात्र की भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा देवरनियां में एक युवक को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा एक
बाइक सवार 2 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। युवकों की मौत की सूचना के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव निवासी 25 वर्षीय भानू प्रताप पुत्र हरप्रसाद अपने दोस्त मुकेश कुमार पुत्र प्रेमपाल के साथ फरीदुपर किसी काम से गया था। रात में करीब साढ़े आठ बजे वे वापस बाइक से घर लौट रहे थे। ढकनी गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन दोनों को रौंदता हुआ चला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। सिर में गहरी चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। भानू के चाचा मुन्ना लाल ने बताया कि उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं, मुकेश के लिए परिवार के लोग उसकी शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। दोनों युवकों की मौत के बाद उनके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हादसा दो
साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचला
साइकिल से अपनी दुकान जा रहे एक छात्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कैंट थाना क्षेत्र के मानपुर चिकिटया गांव निवासी गांव निवासी 15 वर्षीय दिपांशू पुत्र लीलाधर गांव के ही एक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। मंगलवार की दोपहर वह साइकिल से अपने पिता की दुकान पर जा रहा था। इसी बीच खाद से भरे एक ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। दिपांशू चार भाई बहनों में सबसे छोटा था।
हाईवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत
फेरी लगाने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवरनिया कस्बे के रहना वाले आरिफ आसपास के गांव में फेरी लगाकर दाल बेचा करते थे। मंगलवार की सुबह घर से फेरी के लिए निकले थे। इसी बीच हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चार लड़कियों और एक लड़के का पिता था।
