बरेली: बेटे की शादी के लिए बीमारी की ली छुट्टी, बीएसए ने दिया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बेटे की शादी के लिए एक शिक्षिका के लिए छुट्टी लेना मंहगा पड़ गया। उन्होंने बेटे की शादी के लिए बीमारी के नाम पर छुट्टी ली थी। बीएसए ने शिक्षिका को नोटिस दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, कई शिक्षकों का वेतन भी रोका है। सभी से जबाव-तलब किया …

अमृत विचार, बरेली। बेटे की शादी के लिए एक शिक्षिका के लिए छुट्टी लेना मंहगा पड़ गया। उन्होंने बेटे की शादी के लिए बीमारी के नाम पर छुट्टी ली थी। बीएसए ने शिक्षिका को नोटिस दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, कई शिक्षकों का वेतन भी रोका है। सभी से जबाव-तलब किया है। बीएसए विनय कुमार ने क्यारा ब्लाक के तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वह जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभिया पहुंचे तो उन्हें यहां सहायक अध्यापिका कुसुम गुप्ता चिकित्सीय अवकाश पर मिलीं प्रधान अध्यापक ने बताया कि उनके बेटे की पहली दिसंबर को शादी है। इसी कारण उन्होंने चिकित्सा अवकाश लिया है।

इस पर बीएसए विनय कुमार ने सहायक अध्यापिका को आदेशित किया गया है कि वे स्पष्ट करें कि किस नियम के अंतर्गत पुत्र के विवाह के लिए चिकित्सा अवकाश लिया गया है। वहीं,उन्हें स्कूल में टाइल्स का काम भी पूरा नहीं मिला। इस पर प्रधानाध्यापक को भी जल्द कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बाद वह प्राथमिक स्कूल बभिया पहुंचे। यहां सहायक अध्यापिका सुलोचना हस्ताक्षर करके गायब हो गई थी। निरीक्षण तिथि का वेतन रोक दिया गया है। स्कूल में रंगाई-पुताई गुणवत्तापूर्ण नहीं मिली। कक्षा दो का रिपोर्ट कार्ड भी वितरित नहीं हुआ है।

ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं ली जा रही हैं। प्रधानाध्यापक को एक हफ्ते के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया गया है। अंत में बीएसए ने प्राथमिक स्कूल सिरसा में शिक्षामित्र सूरज सक्सेना का 4 दिन से आकस्मिक अवकाश अंकित पाया जबकि शिक्षामित्र को महीने में सिर्फ 1 दिन का अवकाश देय है। शिक्षामित्र का 3 दिन का मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया है।

संबंधित समाचार