बरेली: दो स्कूलों में रैम्प पर लगाई फिसलन वाली टाइल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठिरिया निजावत खां में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्यों में खामियां मिली हैं। ठेकेदार ने मनमर्जी से कई निर्माण कार्य गलत कर दिये। स्कूलों में कक्षा में प्रवेश करने वाले रैम्प पर फिसलन वाली …

बरेली,अमृत विचार। नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठिरिया निजावत खां में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्यों में खामियां मिली हैं। ठेकेदार ने मनमर्जी से कई निर्माण कार्य गलत कर दिये। स्कूलों में कक्षा में प्रवेश करने वाले रैम्प पर फिसलन वाली टाइल्स लगा दी। स्कूलों के मेन गेट पर नाम का बोर्ड ही नहीं लगा।


मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने स्कूलों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालयों के भवनों के फर्श पर टाइलिंग का कार्य पूर्ण मिला। फर्श के साथ दीवार पर लगी डैडो की टायल का रंग फर्श की टायल से भिन्न मिला। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अधिशासी अधिकारी अतहर जमाल, अवर अभियंता देवदत्त पचौरी को फर्श पर लगी टायल के ही रंग की डैडो लगवाने के निर्देश दिये।

अधिशासी अधिकारी को पेयजल की व्यवस्था, छात्रों की लंबाई एवं आयु को ध्यान में रखते हुये कराने के निर्देश दिये। विद्यालय के कक्षों में प्रवेश करने के लिये बनाये गये रैम्प की टायल सही नहीं लगायी गयी। फिसलन वाली टायल लगा दीं। दोनों अधिकारियों को तत्काल रैम्प की टायल के स्थान पर पार्किंग टायल लगवाने के निर्देश दिये। विद्यालय में बनाये गये पाथवे की इंटरलॉकिंग का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। पाथवे की इंटरलॉकिंग ऊबड़-खाबड़ बिछी पायी गयी। अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता को पाथवे की इंटरलॉकिंग सही कराने के सख्त निर्देश दिये। विद्यालयों के मेन गेट पर विद्यालय का नाम का कोई बोर्ड लगा नहीं मिला। अधिकारियों को गेट पर स्कूल के नाम का बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के 67 प्राथमिक विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के तहत निर्माण कार्य जा रहे हैं।

संबंधित समाचार