POCO M3 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोको ने अपना नया स्मार्टफोन POCO M3 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन यूरोपीय बाजार में लॉन्च हुआ है। साल 2020 में पोको ने कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, हालांकि इसमें से ज्यादातर स्मार्टफोन रिब्रांडेड वर्जन रहे हैं। कंपनी ने अपने लाइनअप में लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में POCO M3 को जोड़ा है। यह स्मार्टफोन …

पोको ने अपना नया स्मार्टफोन POCO M3 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन यूरोपीय बाजार में लॉन्च हुआ है। साल 2020 में पोको ने कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, हालांकि इसमें से ज्यादातर स्मार्टफोन रिब्रांडेड वर्जन रहे हैं। कंपनी ने अपने लाइनअप में लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में POCO M3 को जोड़ा है। यह स्मार्टफोन POCO M2 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हुआ है, जिसमें मीडियाटेक चिपसेट के जगह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट देखने को मिलता है। यह स्मार्टफोन बहुत हद तक POCO M2 की तरह ही है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।

POCO M3 का डिजाइन

पोको के अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले इस फोन में अगल तरह का रियर डिजाइन मिलता है। ब्रांड ने स्मार्टफोन के बैक डिजाइन में बदलाव करके इसके नया मॉडल बना दिया है, जो ज्यादा आकर्षक और यूथ सेंट्रिक है। इस तरह का डिजाइन प्रायः कम कीमत वाले फोन्स में देखने को नहीं मिलता है। स्मार्टफोन में रेक्टेंगुलर कैमरा हाउसिंग दी गई है, जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद है। हालांकि कैमरा यूनिट एक ब्लैक बड़े ब्लैक हाउसिंग में मौजूद है, जिसके साथ ही पोको का लोगो दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

यह स्मार्टफोन 6.53-inch के IPS LCD waterdrop डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले FHD+ resolution और Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 662 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ 4GB RAM और 64GB (UFS 2.1) / 128GB (UFS 2.2) स्टोरेज का विकल्प मिलता है। ध्यान दें कि पिछले फोन यानी पोको एम2 में कंपनी ने मीडियाटेक का Helio G80 प्रोसेसर दिया था।

कंपनी ने स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी दी है। इसमें 6000mAh की बैटरी लगी है, जबकि POCO M2 स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है। हालांकि बैटरी बढ़ाने के बाद भी कंपनी ने स्मार्टफोन के वजन में कोई बदलाव नहीं होने दिया है। फोन का वजन 198 ग्राम है। स्मार्टफोन में शाओमी के अन्य फोन्स की तरह IR transmitter दिया गया है। इसके साथ डुअल स्पीकर और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। वहीं स्मार्टफोन Poco Yellow, Cool Blue और Power Black में लॉन्च हुआ है।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन का मुख्य लेंस 48MP f/1.79 है, इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिला है। कंपनी ने फोन से अल्ट्रा वॉइड एंगल सेंसर हटा दिया है, जो पोको एम2 में मौजूद है। फ्रंट में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का f/2.0 सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। स्मार्टफोन के 4GB RAM + 64GB (UFS 2.1) स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 129 डॉलर (लगभग 9560 रुपये) जबकि फोन के 4GB RAM + 128GB (UFS 2.2) स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 डॉलर (लगभग 11000 रुपये) है।

संबंधित समाचार