Ayodhya News: 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़ेगा कामाख्या धाम : रामचंद्र यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Ayodhya, Amrit Vichar:  नगर पंचायत मां कामाख्या के वार्ड मेधा ऋषि नगर स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। रविवार को आयोजित समारोह में फूलों की होली खेली गई।  मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल व भाजपा नेता तेज तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया। 

 विधायक ने कहा कि मां कामाख्या नगर पंचायत विकास की नई इबारत लिख रही है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से कामाख्या धाम को जोड़ा जा रहा है। इसी वर्ष जिले का पहला जैविक पार्क यहां बन कर तैयार हो जायेगा। पार्क बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी होगी। मेधामुनि आश्रम का सुंदरीकरण व पर्यटन विकास कार्य भी पूरा होने वाला है। चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल ने नगर पंचायत की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया।  संचालन तेज तिवारी ने करते हुए फगुआ गीतों से लोगों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर पंकज यादव, जमुना प्रसाद, निर्मल शर्मा, तबरेज अहमद, जंग बहादुर यादव, लवकुश शुक्ल, राकेश तिवारी, अजय शुक्ल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- डॉक्टर लोहिया इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव : 27 विद्यालयों की वाद-विवाद प्रतियोगिता के अव्वल छात्र -छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

संबंधित समाचार