UP Weather Update: यूपी में तेज धूप के चलते बढ़ेगी गर्मी, जानिए मौसम का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम तेजी से बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी बढ़ रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। जिससे लू का एहसास होने लगेगा। वहीं तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्म हवाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। ऐसे में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार को भी मौसम एकदम साफ और तेज धूप रह सकती है। आने वाले एक हफ्ते में किसी तरह की बारिश या बूंदाबांदी का अलर्ट नहीं है। हालांकि गुरुवार से मौसम बदलेगा और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं लोगों को परेशान कर सकती है। 27 मार्च से मौसम विभाग की ओर से 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में दो दिन बाद तेज हवाएं चलने का अलर्ट

इस दौरान राजधानी लखनऊ समेत नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, गोरखपुर, कानपुर, आगरा समेत सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा और सूरज की धूप से गर्मी का एहसास होगा। 30 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। इस बीच कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-पहले UP ‘बीमारू’ राज्य था, अब यह अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है... सीएम योगी ने जारी किया सरकार का 8 साल का रिपोर्ट कार्ड

संबंधित समाचार