पड़ने वाला है साल 2020 का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए क्या है तारीख
नई दिल्ली। सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दो ऐसी खगोलीय घटनाएं हैं जिनका इंतजार वैज्ञानिकों समेत ज्योतिष और धर्म के जानकारों भी रहता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक सूर्यग्रहण व्यक्ति के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर डालता है। मान्यताओं के मुताबिक किस व्यक्ति के जीवन में यह ग्रहण कैसा प्रभाव डालेगा यह उसकी राशि पर निर्भर …
नई दिल्ली। सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दो ऐसी खगोलीय घटनाएं हैं जिनका इंतजार वैज्ञानिकों समेत ज्योतिष और धर्म के जानकारों भी रहता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक सूर्यग्रहण व्यक्ति के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर डालता है।
मान्यताओं के मुताबिक किस व्यक्ति के जीवन में यह ग्रहण कैसा प्रभाव डालेगा यह उसकी राशि पर निर्भर करता है। वहीं बात करें अगर साइंस की तो वैज्ञानिक भी सूर्य ग्रहण के मौके को बेहद खास मानते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2020 का आखिरी सूर्यग्रहण कब लगने जा रहा है।
जानिए कब लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण
14 दिसंबर 2020 को लगने वाला ग्रहण साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण पैसेफिक, साउथ अमेरिका और अंटार्कटिका में दिखई देगा। सूर्य ग्रहण की शुरुआत 14 दिसंबर की शाम 7 बजकर 03 मिनट से होगी और समाप्त 15 दिसंबर की रात 12 बजे के करीब होगा। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य से गुजरता है तब सूर्य ग्रहण होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक खगोलीय घटना मानी जाती है। वहीं चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है।
