दिल्ली के वजीराबाद में 16 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली, अमृत विचारः उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 16 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

सूत्रों ने बताया कि हत्या के सिलसिले में तीन किशोरों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा नौ के छात्र को भलस्वा झील के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया और वहां उस पर कई बार चाकू से वार किया गया। 

उन्होंने कहा, ‘‘लड़के के परिजनों को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था। बाद में उन्हें उसका शव मिला।’’

यह भी पढ़ेः गाजियाबाद: ढाबे में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार