बाराबंकी: कल से कलमबंद हड़ताल, रजिस्ट्री कार्यालय में नहीं होंगे बैनामे  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। फतेहपुर बार एसोसिएशन ने लेखपाल और अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद में एकपक्षीय कार्रवाई के विरोध में कल से कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया है। बार एसोसिएशन की आम सभा में यह निर्णय लिया गया। 18 फरवरी को लेखपाल विवेक कुमार और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हुआ था। 

पुलिस ने लेखपाल की शिकायत पर एक दर्जन अधिवक्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लेकिन अधिवक्ताओं की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि हड़ताल के दौरान उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वकील लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे। एसडीएम को मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। 

हड़ताल के दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में कोई बैनामा नहीं होगा। स्टांप वेंडर भी कोई स्टांप उपलब्ध नहीं कराएंगे। नियम तोड़ने वाले अधिवक्ता या मुंशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में महामंत्री रामलाल वर्मा, राजीव नयन तिवारी, ओमप्रकाश यादव, हरिनाम वर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: स्क्रैप डील का झांसा देकर कबाड़ व्यापारी से ठगे 25 लाख, रिपोर्ट दर्ज 

संबंधित समाचार