देहरादून:11 हजार करोड़ की सौंग बांध परियोजना को मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की फॉरेस्ट एडवाइजरी कमेटी ने प्रदेश की महत्वपूर्ण सौंग बांध परियोजना को स्वीकृति दे दी है। 11 हजार करोड़ रुपयों से बनने वाली यह परियोजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी बांध परियोजनाओं में से एक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया …

देहरादून। भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की फॉरेस्ट एडवाइजरी कमेटी ने प्रदेश की महत्वपूर्ण सौंग बांध परियोजना को स्वीकृति दे दी है। 11 हजार करोड़ रुपयों से बनने वाली यह परियोजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी बांध परियोजनाओं में से एक है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सौंग बांध पेयजल परियोजना के डिजाइन को केंद्रीय जल आयोग पहले ही मंजूरी दे चुका है। देहरादून शहर को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने और रिस्पना नदी को पुनर्जीवन देने वाली यह योजना सरकार की अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है।

मूल रूप से सौंग नदी पर बनने वाले इस बांध की ऊंचाई करीब 148 मीटर है और इससे छह मेगावाट तक बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने योजना को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश के विकास में योजना मील का पत्थर साबित होगी।

संबंधित समाचार