Bareilly: घर से लापता किसान का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एक दिन पहले घर से लापता हुआ था, अब गुरुवार को उसका शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

पूरा मामला हाफिजगंज के गांव बीजामऊ का है, जहां 40 वर्षीय किसान संजीव कुमार एक दिन पहले घर से गायब हो गए थे। दे रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह जंगल में जामुन के पेड़ से लटका शव मिला। गमछे के सहारे संजीव ने फांसी लगाई थी। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 

मृतक संजीव की पत्नी सुमन ने बताया कि अक्सर शांत रहा करते थे। बीते कुछ दिनों से अवसाद में भी थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। संजीव के दो लड़के हैं। जिसमें बड़ा लड़का संचित 10 साल और छोटा लड़का ऋषि 8 साल का है।

ये भी पढ़ें - Bareilly: पांच साल में बरेली मल्टी इंडस्ट्रियल व कमर्शियल गतिविधियों का होगा केंद्र

संबंधित समाचार