लखनऊ: परिवहन निगम के संविदा चालक परिचालक होंगे नियमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज में कार्य कर रहे संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी है। शासन ने ऐसे संविदा कर्मियों को विनियमित करने की तैयारी में है। पहले चरण में 31 दिसंबर 2021 तक के संविदा कर्मियों की सूची परिवहन निगम से मांगी है। इनमें वहीं संविदा चालक परिचालक शामिल होंगे, जिनका कोई भी मामला न्यायालय …

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज में कार्य कर रहे संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी है। शासन ने ऐसे संविदा कर्मियों को विनियमित करने की तैयारी में है। पहले चरण में 31 दिसंबर 2021 तक के संविदा कर्मियों की सूची परिवहन निगम से मांगी है। इनमें वहीं संविदा चालक परिचालक शामिल होंगे, जिनका कोई भी मामला न्यायालय में विचारधीन नहीं होगा।

परिवहन निगम ने प्रदेश भर के डिपो से 31 दिसंबर 2021 तक व इसके बाद संविदा पर तैनात कर्मियों का ब्यौरा मांगा है। संविदा कर्मियों का यह ब्यौरा शासन के अनुरोध पर मांगा गया है। क्योंकि 2021 के पहले संविदा पर तैनात चालक परिचालक को नियमित करने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सके। इस संबंध में एक पत्र जीएम कार्मिक ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजकर ब्यौरा मांगा।

सात सौ चालकों परिचालकों की सूची तैयार

प्रधान प्रबंधक डीबी सिंह बताते हैं कि 31 दिसंबर 2001 तक के करीब 700 चालक परिचालक के नाम सामने आए है। इनमें साढ़े पांच सौ के करीब चालक व डेढ़ सौ के करीब परिचालक है। शासन की मंशा है कि इन कर्मियों को नियमित कर दिया जाए। ऐसा करने पर परिवहन निगम के ऊपर ज्यादा व्यय भार नहीं पड़ेगा। क्योंकि चिन्हित चालक परिचालकों में अधिकांश को 17 हजार रुपये का वेतन मिल रहा है।

संबंधित समाचार