मुरादाबाद : आज होगा चांद का दीदार, कल मनाई जाएगी ईद...जानिए क्या बोले नायब शहर इमाम?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। रविवार को ईद का चांद नजर आया तो सोमवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। जिसको लेकर शनिवार से ही तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। वहीं ईद उल फितर को लेकर शहर इमाम व नायब शहर इमाम ने सभी मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग ईद की नमाज से पहले फितरा अदा कर दे। इसके अलावा जकात देकर गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करे।

रमजान का महीना पूरा होने के बाद ईद का पर्व मनाया जाता हैं। रमजान के महीने में सक्षम मुसलमानों पर जकात देना जरूरी हैं। अगर 29 रोजों का चांद रविवार को दिखाई दिया तो सोमवार को ईद बनाई जाएगी, लेकिन अगर 30 रोजों का चांद हुआ तो मंगलवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। जिसको लेकर शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद और नायब शहर इमाम सैय्यद मुफ्ती फहद अली ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि जो मुसलमान सक्षम हैं, वह लोग ज्यादा से ज्यादा जकात निकाले और गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करें। 

नायब शहर इमाम सैय्यद मुफ्ती फहद अली ने कहा कि हम लोग रमजान के महीने में रोजे रखते हैं। रोजे के दौरान हम लोगों से भूल या कोई गलती हो जाती हैं। जिसके लिए फितरा देना भी जरूरी हैं। इसलिए सभी मुसलमान ईद की नमाज से पहले फितरा अदा कर दें। उन्होंने बताया कि फितरा की रकम 70 रुपये के हिसाब से अदा करें। यानि आपके परिवार में जितने लोग हैं। उसी संख्या के हिसाब से 70 रुपये अदा करें।

महानगर की मस्जिदों में ईद की नमाज का समय

  • ईदगाह -8:00 बजे
  • शाही मस्जिद-बर्तन बाजार- 7:30 बजे
  • फलाहेदराइन वाली मस्लिद-6:30 बजे
  • मौलाना वाली मस्जिद, तंबाकू वालान-6:30
  • इमली वाली मस्जिद,कंबल का ताजिया- 06:30 बजे
  • मस्जिद ताज वाली-मंडी बांस : 06:45 बजे
  • बड़ी मस्जिद, ठठेरा मोहल्ला: 7:00 बजे
  • मस्जिद मिस्त्री वाली, सीधी सराय,-8:00
  • मस्जिद शाहमुनीर वाली, कंबल का ताजिया-8:25 बजे
  • मस्जिद राशिद, आजाद नगर, 9:00 बजे

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : 18 बकायेदारों की संपत्ति सील, 1.62 करोड़ रुपये वसूले... मिड टाउन क्लब की आपत्तियों के क्रम में टीम ने की पैमाइश

संबंधित समाचार