Micromax In 1b की सेल आज पहली बार: जानें कीमत और ऑफर्स
Micromax In 1b की सेल आज पहली बार होने जा रही है। फोन फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Micromax In Note 1 के साथ 3 नवंबर को लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की बजट पेशकश है, जो दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में और इसकी …
Micromax In 1b की सेल आज पहली बार होने जा रही है। फोन फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Micromax In Note 1 के साथ 3 नवंबर को लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की बजट पेशकश है, जो दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में और इसकी कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम मिलती है और यह 5,000mAh बैटरी से लैस आता है। Micromax In 1b में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। माइक्रोमैक्स इन 1बी की सेल से संबंधित सभी जानकारियों के लिए आगे पढ़ें।
Micromax In 1b sale details, price in India
Micromax In 1b की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और माइक्रोमैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 6,999 रुपये और 7,999 रुपये हैं। माइक्रोमैक्स इन 1बी को ग्राहक ब्लू, ग्रीन और पर्पल रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।
ऑफर्स की बात करें तो Flipkart पर इसे फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीदने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत की छूट या कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फोन को 778 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्तों पर भी खरीदा जा सकता है।
Micromax In 1b specifications
डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1बी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वॉटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प मौज़ूद हैं।
