पीलीभीत: प्रेमी का हाथ पकड़कर थाने पहुंची किशोरी, शादी की जिद पर रही अड़ी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार: प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई। परिजनों ने शिकायत की तो वह प्रेमी का हाथ पकड़कर खुद ही थाने पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। परिजनों के समझाने पर भी नहीं मानी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बताते हैं कि थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र की एक किशोरी का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग है। शनिवार को वह प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। युवक के परिजन घबरा गए और किशोरी के परिवार को जानकारी दी। इस पर वह थाने पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस के पंहुचने पर किशोरी प्रेमी के घर में बैठी मिली। उसने मर्जी से आने की बात कही।

पुलिस दोनों को थाने ले गई। थाने कुछ दूर पहले ही दोनों बाइक से उतर गए। उसके बाद युवती प्रेमी का हाथ पकड़कर थाने पहुंची। दोनों के परिजन भी मौजूद थे। जानकारी लगते ही भीड़ जुट गई। परिजनों ने किशोरी को समझाया लेकिन वह प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मुख्यमंत्री ने दी 6.41 करोड़ की मंजूरी, शहर में शुरू होंगे कई विकास कार्य

संबंधित समाचार