बहराइच: नोएडा से मजदूरी कर घर आ रहे श्रमिक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जिले के पूरे शिवसहाय गांव निवासी नोएडा से मजदूरी कर सोमवार तड़के गांव पहुंचा। यहां पर खेत में ले जाकर लूट के इरादे से कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे शिवसहाय गांव निवासी सत्यम द्विवेदी (34) पुत्र अशोक द्विवेदी नोएडा में मजदूरी करता है। उसने घर पर बात की और बस से घर के लिए रवाना हुआ। थाने में तहरीर देकर चाचा अमित द्विवेदी पुत्र हनुमंत लाल का कहना है कि सोमवार सुबह तीन से चार बजे के मध्य भतीजा गांव पहुंचा। घर आते समय अज्ञात चार लोगों ने खेत में ले जाकर सत्यम की पिटाई की और गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर गया।

cats

इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद युवक को गांव के लोगों ने घायल अवस्था में पड़ा देखा। परिवार के लोग मौके पर गए। डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर दोपहर में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

पास में संघर्ष के निशान कुछ सामान भी मिले

श्रमिक ने अपने आप को बचाने के लिए संघर्ष किया। जिसके निशान खेत में मौजूद मिले। पास में कुछ रूपये और नशे का सामान भी पड़ा मिला। गांव के लोग मौके पर संघर्ष करने की बात कह रहे हैं। युवक खेत में ही तड़प रहा है।

संबंधित समाचार