कानपुर में पड़ोसी पर बेटे को ले जाकर अर्द्धनग्न कर पीटने का आरोप; भीड़ ने आरोपी को पीटा, रस्सी से हाथ बांधे

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता थानाक्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम का बदनियती से एक युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे पास के खाली प्लॉट में ले गया। इस दौरान बाबा की नजर हटने पर गायब हुए पौत्र को न देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन इधर-उधर आवाज देकर ढूंढने लगे।

जिस पर वह युवक मासूम को दबोचे मिल गया। वह भागते हुए पौत्र को बचाने पहुंचे तो आरोपी युवक मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश करने लगा। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग घरों से निकले तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी के रस्सी से हाथ बांधकर  पुलिस को सौंप दिया। लोगों का कहना था कि वह नशे में धुत था। 

नौबस्ता के राजीव विहार निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग के अनुसार मंगलवार दोपहर उनका ढाई वर्षीय पौत्र घर के बाहर खेल रहा था। प्यास लगने पर वह पौत्र को खेलता छोड़कर घर के अंदर चले गए। पानी पीने के बाद लौटे तो देखा वह वहां नहीं था। आवाज देने के बाद भी उसका कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसे  ढूंढना शुरू कर दिया। वह पौत्र को तलाशते हुए पास के खाली प्लॉट के सामने से गुजरे तो उन्हें पौत्र के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास नजर दौड़ाई, लेकिन वह कहीं नहीं दिखा।

इस पर खाली प्लाट के अंदर झांककर देखा तो दंग रह गए। पड़ोस का आरोपी राजू पाल पौत्र के कपड़े फाड़ रहा था। वह दीवार फांदकर अंदर पहुंचे और पौत्र को गोद में उठाकर निकलने को हुए तो आरोपी ने मासूम को छीनने की कोशिश की। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी उसने भिड़ गया। हाथापाई के दौरान आरोपी ने गला दबाकर मारने की कोशिश की।

इस पर उन्होंने मदद के लिए शोर मचा दिया तो आवाज सुनकर अलग बगल के लोग घरों से निकल आए। लोगों को आता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस पर भीड़ ने पकड़कर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है, कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है, जिसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने तहरीर दी है,जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- अब सीवर और जलभराव होगा दूर...कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बनेगा 100 केएलडी STP, यहां किया जाएगा निर्माण

संबंधित समाचार