महाराष्ट्र बड़ा हादसा: कुएं में गिरा ट्रैक्टर, 6 मजदूरों के डूबने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे अलेगांव गांव में हुई।

उन्होंने बताया, "ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे, तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी।" अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है उन्होंने बताया, "बचाव कार्य जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है, साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।  

यह भी पढ़ें:-Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी, आज सुबह राज्यसभा में पारित हुआ सांविधिक संकल्प

संबंधित समाचार