बदायूं: मासूमों का हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व विधायक ने दी सांत्वना

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गुरुवार को मजरा ककोड़ा में झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चों की हुई थी मौत

कादरचौक, अमृत विचार। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव की झोपड़ियों में आग के बाद सिलेंडर फटने से दो मासूमों की मौत हो गई थी। दोनों मासूमों का अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी। हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

गुरुवार दोपहर कादरचौक क्षेत्र के गांव जिंसी नगला के मजरा ककरोड़ा निवासी जयपाल की झोपड़ी में खाना बनाते समय आग लगी। जिससे झोपड़ी में गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में जयपाल के बेटे सुमित और दीपक की जलने से मौत हो गई थी। दूसरे दिन गांव में गमगीन माहौल रहा। शुक्रवार को शेखूपुर विधानसभा से पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। कहा कि सरकार की ओर से जो भी होगा वह मदद परिजनों को दिलवाने की कोशिश करेंगे। वहीं थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने परिजनों को आर्थिक सहायता दी। खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, राहुल शाक्य, योगेश मौर्य, नरेंद्र यादव, धीरपाल मौर्य, डॉ. अवधेश राठौर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बदायूं : बाइक सवार दंपती से दिन दहाड़े तमंचे के बल पर लूट

संबंधित समाचार