IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 203 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंद में 67 रन बनाये। जबकि नमन धीर ने 46 रन का योगदान दिया। लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने प्रभावित किया। उन्होंने बड़े स्कोर वाले मैच में चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा और जहीर खान की चैट हुई लीक, LSG vs MI मैच से पहले हुआ बवाल

संबंधित समाचार