कानियां महिला, पुरुष वॉलीबाल का महाकुंभ शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार : कानियां मैदान में  इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि यह पूरे उत्तराखंड का एकमात्र महिला ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट है। यह बात दीगर है कि इस प्रतियोगिता में पुरुषों की टीमें भी प्रतिभाग कर रहे है।  लेकिन प्रतियोगिता में  राज्य के विभिन्न जिलों की महिला टीमें भी भाग ले रही है। इस वर्ष भी टूर्नामेंट में उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, हल्द्वानी, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, रामनगर और खटीमा सहित कई जिलों से महिला टीमें पहुंची हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, यहां तक कि कुछ खिलाड़ी 38वें नेशनल गेम्स का भी हिस्सा रह चुके है।

ऋषिकेश और पौड़ी की महिलाओं ने जीते मुकाबले      
 कानियां में महिला दिन दिन महिलाओं के बीच मैच खेल गया जिस का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष हाजी, अकरम, व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, व भाजपा नेता इन्द्र रावत, सभासद, विक्रम भट्ट द्वारा  संयुक्त रूप से किया गया। रविवार को पहला काशीपुर और ऋषिकेश के बीच खेला गया ऋषिकेश ने काशीपुर को 13-21,21-7,15-3 से हराया दूसरा मैच कानिया व पौड़ी के बीच खेला गया पौड़ी ने कानियां को 21-10,21-16 से हराया ये मैच देर रात तक चलेंगे। इस दौरान राजेश पांडेय, विक्की रावत, भारत भट्ट, कृतिक पांडेय, भूपेंद्र सिंह खाती निखिलेश भट्ट, सोनू घतयाडी, दीप करगेती, रोहित पंत मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म