लखनऊ: बाईपास के बजाय अब गांवों शहर होकर गुजरेंगी रोडवेज बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम के तहत प्रदेश में चलने वाली रोडवेज बसें अब बाईपास के बजाय गांवों व शहर होकर चलेंगी। अभी तक रोडवेज कंडक्टर ऐसे यात्रियों को जबरन बाईपास पर उतारकर आगे गंतब्य को चल देंते थे। लेकिन यात्रियों की लगातार शिकायत मिलने पर रोडवेज प्रशासन ने इस पर गंभीरता लेते …

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम के तहत प्रदेश में चलने वाली रोडवेज बसें अब बाईपास के बजाय गांवों व शहर होकर चलेंगी। अभी तक रोडवेज कंडक्टर ऐसे यात्रियों को जबरन बाईपास पर उतारकर आगे गंतब्य को चल देंते थे। लेकिन यात्रियों की लगातार शिकायत मिलने पर रोडवेज प्रशासन ने इस पर गंभीरता लेते हुये रोडवेज बसों को गांवों व शहर के अंदर से चलाने का निर्देश दिये है।

इतना ही नहीं सभी बस स्टेशन इंचार्ज को रोजाना दस बसों का ब्यौरा अपने अधिकारी को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।नये निर्देश के बाद अब कोई भी रोडवेज परिचालक परिवहन यात्रियों को गुमराह नहीं कर सकेगा । रोडवेज के एमडी धीरज साहू ने रोडवेज बसों के बाईपास सेवा को बंद करके शहर के भीतर से बसें चलाने का निणर्य लिया है।

यात्रियों को बसों की सेवाएं शहर, गांव व कस्बों तक देने के लिए बाईपास सेवा बंद की जा रही हैं। इस संबंध में परिवहन निगम के एमडी की ओर से यात्री हित में लिए गए निर्णय का पालन हो रहा है या नहीं। इसके लिए बस कंडक्टरों के ड्यूटी स्लिप पर स्टेशन इंचार्ज रोजाना दस बसों का ब्यौरा अपने अधिकारी का उपलब्ध कराएंगे। जिसकी समीक्षा रोजाना मुख्यालय के अफसर करेंगे।

शहर के अंदर से यात्रियों को 24 घंटे सेवाएं मिलेंगी

ठंडक को देखते हुए बाईपास से बसें नहीं गुजरेंगी। इससे शहर के यात्रियों को बसों से 24 घंटे सेवाएं मिलेंगी। इससे निगम राजस्व में जहां वृद्धि होगी। वहीं निजी वाहन मालिकों को बसों से जोड़ने का मौका मिलेगा। दूसरी ओर मंशा यह भी है कि ठंडक में कोहरे के बीच कम से कम निजी वाहन सड़क पर चलें। जबरन बाईपास पर उतारे तो यहां करें शिकायत बस चालक बाईपास से बस ले जा रहे हो या जबरन बाईपास पर उतार रहे हो। ऐसे में यात्री परिवहन निगम के हेल्पलाइन नंबर 18001802877 अथवा 9415049606 पर बस नंबर सहित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

संबंधित समाचार