लखनऊ: रोडवेज में तीन वर्षो से रुके प्रमोशन को मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज कर्मियों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। तीन वर्षो से रूका प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने 17 अक्तूबर 2017 से रूकी हुई एसीपी यानी एश्योर कैरियर प्रमोशन का लाभ सभी कर्मियों को देने की मंजूरी दे दी है। इस प्रकरण से …

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज कर्मियों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। तीन वर्षो से रूका प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने 17 अक्तूबर 2017 से रूकी हुई एसीपी यानी एश्योर कैरियर प्रमोशन का लाभ सभी कर्मियों को देने की मंजूरी दे दी है।

इस प्रकरण से जुड़े सभी मामलों को जल्द निपटाने के आदेश दिए हैं।
एमडी की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि 17 अक्तूबर 2017 के पहले के मंजूर हुए प्रकरणों में एरियर का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण में सेवानिवृत और मृतक आश्रितों को 50 फीसदी भुगतान माह दिसम्बर 2020 में देने के निर्देश दिए है। बाकी अन्य सभी एरियर भुगतान भी निगम की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगामी माहों में किए जाते रहेंगे।

संबंधित समाचार