अयोध्या: योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा ने शहर में निकाली बाइक रैली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भाजपा उत्तर प्रदेश सरकार की "सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति" के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को अयोध्या नगर में युवा मोर्चा द्वारा देवकाली तिराहे से नगर निगम कार्यालय तक बाइक रैली का आयोजन किया गया।

युवा मोर्चा के नेता यश पाठक ने बताया कि हमारी डबल इंजन की भाजपा सरकार योगी मोदी जी के नेतृत्व में अनवरत देश, समाज, एवं सनातन संस्कृति की सुरक्षा व प्रगति के लिए एवं हर वर्ग के उत्थान के लिए अंत्योदय की भावना के साथ निरंतर काम कर रही है।

इस अवसर पर राहुल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो, आकाश सोमवंशी महामंत्री युवा मोर्चा अयोध्या महानगर, गौरव सिंह उपाध्यक्ष, अंकित त्रिपाठी उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, धर्मेंद्र मिश्रा, मंत्री युवा मोर्चा, आयुष पांडेय, यश पाठक, उमंग पाठक, अभिषेक शुक्ला, मोहम्मद कैफ, सुरेंद्र यादव, रवि विश्वकर्मा, आकाश यादव, अभिषेक पांडेय, अखंड सिंह, अरविंद यादव सहित भाजयुमो पदाधिकारीगण व युवा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या : जन्मोत्सव पर रंगभरी उत्सव, भक्तों ने अर्पित किए खिलौने

संबंधित समाचार