9 अप्रैल का इतिहासः आज के दिन ही भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन का हुआ जन्म

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली, अमृत विचारः 9 अप्रैल का दिन भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस दिन कई ऐसी गतिविधियां हुई जिसने सभी को हिला कर रख दिया। जहां एक ओर कोविड-19 ने पूरे देश में तबाही मचा रखी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के 100 दिन पूरे हुए थे। वहीं आज के दिन ही सामाजिक कार्यकर्ता और देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की अलख जगाने वाले अन्ना हजारे ने 2011 में दिल्ली के रामलीला मैदान में धुआंधार तरीके से अनशन किया और नौ अप्रैल को अपने इस अनशन का समापन किया। उनके इस भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि कभी उनके सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने का रास्ता भी इसी आंदोलन से निकला था। यह दिन दुनिया की एक और बड़ी घटना का भी गवाह है।

वर्ष 2003 का वह मंजर बहुत से लोगों को याद होगा, जब इराक के तानाशाह शासक सद्दाम हुसैन के शासन का अंत हुआ था और लोगों ने बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी सद्दाम की मूर्ति को गिरा डाला था। इतिहास में वह घटना भी नौ अप्रैल की तारीख में दर्ज है। 

भारत एवं विश्व के इतिहास में 09 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 

1667 - पेरिस में 9 अप्रैल 1667 को पहली बार एक सार्वजनिक कला प्रदर्शनी आयोजित की गई थी, जो कला इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी।

1669 - मुगल बादशाह औरंगजेब ने 9 अप्रैल 1669 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें हिंदू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने की बात कही गई थी। यह उसके शासनकाल में धार्मिक असहिष्णुता का एक उदाहरण माना जाता है।

1860- पहली बार मनुष्य की आवाज रिकार्ड की गई ।  

1893 - प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार, लेखक और बौद्ध धर्म के विद्वान राहुल सांकृत्यायन का जन्म 9 अप्रैल 1893 को हुआ था। उन्हें "महापंडित" के नाम से भी जाना जाता है। उनकी रचनाओं ने हिंदी साहित्य और इतिहास को समृद्ध किया।

1948-1953- वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स' शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की। 

1948 - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को हुआ था। उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया।

1860 - 9 अप्रैल 1860 को पहली बार मानव आवाज को रिकॉर्ड किया गया था। यह तकनीकी प्रगति का एक ऐतिहासिक क्षण था।

1953 - हॉलीवुड स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स ने 9 अप्रैल 1953 को "हाउस ऑफ वैक्स" नामक पहली 3D फिल्म प्रदर्शित की, जिसने सिनेमा के क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ा।

1965- कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा। 

1988- अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये। 

1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।

2002- बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली। 

2003- इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली। 

2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने। 

2003 - इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने बगदाद पर कब्जा कर लिया और सद्दाम हुसैन की सत्ता को समाप्त कर दिया। यह आधुनिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी।

2005- प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से विवाह किया। 

2008- नेपाल में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ। 

2010- श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंय ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं। 

2011- सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी आमरण अनशन समाप्त कर दिया। सैनी

2011 -  सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने लोकपाल विधेयक के लिए 95 घंटे का अपना अनशन समाप्त किया था, जब भारत सरकार ने उनकी मांगें मान ली थीं।

2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19 को महामारी घोषित किए जाने के 100 दिन पूरे हुए थे।

संबंधित समाचार