बरेली: कई बीमारियों का इलाज है अमरूद, रोजाना करें सेवन
बरेली,अमृत विचार। अमरूद एक साधारण फल है। लगभग अधिकांश घरों या ग्रामीण इलाकों में इसके पेड़ मिल जाते हैं। इसका प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है। अमरूद का स्वाद खट्टा, मीठा और फीका दो-तीन तरह का होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अमरूद का औषधीय गुण बहुत पौष्टिक होता है। कई तरह की …
बरेली,अमृत विचार। अमरूद एक साधारण फल है। लगभग अधिकांश घरों या ग्रामीण इलाकों में इसके पेड़ मिल जाते हैं। इसका प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है। अमरूद का स्वाद खट्टा, मीठा और फीका दो-तीन तरह का होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अमरूद का औषधीय गुण बहुत पौष्टिक होता है। कई तरह की बीमारियों को दूर करने में लोग इसे घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं। अमरूद के रोजाना सेवन करने से क्या फायदे होते हैं, इस संबंध में कृषि विशेषज्ञ डा. वीरेंद्र गंगवार ने विस्तार से बताया।
कृषि विशेषज्ञ डा. वीरेंद्र गंगवार बताते हैं कि अमरूद का सेवन सर्दियों में खूब किया जाता है। अमरूद को विंटर सुपर फूड भी माना जाता है। यह कई गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसे रोगों में तो यह रामबाण है। न सिर्फ अमरूद फल के फायदे हैं बल्कि इसकी छाल और पत्ती को विभिन्न रोगों की दवा के रूप में उपयोग किया जाता है। साथ ही दस्त, डायबिटीज, खांसी और कई प्रकार की समस्याओं के लिए अमरूद दवा का कार्य करता है। अमरूद में विटामिन सी और फाइबर का उच्च स्रोत होता है।
जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। इन एंटीऑक्सीडेंट में ऑक्सीकरण से संबंधित हानिकारक प्रभावों को कम करने या रोकने की प्रवृत्ति होती है। अमरूद की पत्तियों में जीवन रक्षक रासायनिक गुण होते हैं जो विभिन्न चिकित्सा स्थतियों में उपचार के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं। पूरे दिन में सिर्फ एक अमरूद खाने से आप स्वस्थ्य रह सकते हैं। इस फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होने से बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद होता है। पेट की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अमरूद एक बेहतर विकल्प है।
सेवन करने के यह होते है फायदे
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करता है।
आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।
दिल की बीमारियों से बचाता है।
