आगराः मां-बेटी का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पति ने धारधार हथियार से रेता गला

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

आगराः जगदीशपुर क्षेत्र से एक हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां-बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसर, मामले का खुलासा तक हुआ जब आसपास में रह रहे लोगों को एक घर से बदबू आने लगी और धीरे-धीरे वो बढ़ती जा रही थी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का ताला तोड़ा तो सन्न रह गई। बिस्तर पर वहीं पर रहने वाली मां-बेटी शव पड़े पड़े थे, जो की कंबल से ढंके हुए थे।पांच महीने पहले ही महिला की दूसरी शादी हुई थी।

पुलिस के अनुसार घर से शबीना और नौ वर्षीय बेटी इनाया का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही हैा। आरोप है कि शबीना का पति ही दोनो की हत्या करके फरार हो गया है। किसी धारधार हथियार से दोनो का गला काटा गया है। 

चार से पांच दिन पुराने शव होने की आशंका 

दोनो के शव विस्तर पर पड़े हुए थे और उसके ऊपर कंबल पड़ा था। शबीना की दूसरी शादी पांच महीने पहले ही राशिद नाम के युवक के साथ हुई थी। दोनो शव चार से पांच दिन पुराने होने की आशंका जताई गई है। शुरुआती जांच में पति और ससुराल वालों पर हत्या का शक जा रहा है। मामले में अभी तक आरोपित फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं मृतका के मायके वालों को मामले की सूचना दी है।

यह भी पढ़ेः 'अफरस सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं... पानी कागजों में ही नहीं, लोगों तक भी पहुंचे...', अधिकारियों पर भड़की वसुंधरा राजे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही